JEE and NEET 2021 Pattern: कैसा रहेगा पैटर्न
पहले जेईई मेन में 75 सवाल पूछे जाते थे। फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स.. तीनों में 25-25 सवाल आते थे। स्टूडेंट्स के लिए सभी सवालों का जवाब देना अनिवार्य था। लेकिन इस बार इस परीक्षा में कुल 90 सवाल पूछे जाएंगे। तीनों विषयों / सेक्शंस में 30-30 सवाल होंगे। लेकिन स्टूडेंट्स को इनमें से 75 सवालों के जवाब देने होंगे। हर सेक्शन से 25-25 सवाल अनिवार्य होंगे।
ये भी पढ़ें : Indian Navy से BTech करके पाएं जॉब, JEE Main देने वाले करें अप्लाई
वहीं, अभी नीट (यूजी) 2021 (NEET UG 2021) का कोई निश्चित पैटर्न अब तक नहीं बताया गया है। यह पैटर्न एनटीए (NTA) द्वारा जारी किया जाएगा। हालांकि मंत्रालय ने यह बताया है कि जेईई मेन की तरह नीट 2021 में भी सवालों के विकल्प बढ़ाए जाएंगे।